ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने के लिए पुलिस महकमे में सख्ती, ऑन ड्यूटी मोबाइल पर बिजी रहना भारी पड़ेगा

PATNA : बिहार में कानून का राज कायम करने के लिए इन दिनों पुलिस मशक्कत करती दिख रही है। राज्य के अंदर लॉ एंड ऑर्डर पहले से खराब हुआ है लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में

लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने के लिए पुलिस महकमे में सख्ती, ऑन ड्यूटी मोबाइल पर बिजी रहना भारी पड़ेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कानून का राज कायम करने के लिए इन दिनों पुलिस मशक्कत करती दिख रही है। राज्य के अंदर लॉ एंड ऑर्डर पहले से खराब हुआ है लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों को मोबाइल का इस्तेमाल करने में सोचना होगा। 


पुलिस अफसर हो या जवान ऑन ड्यूटी वह मोबाइल में खोए रहते हैं तो उन पर एक्शन हो सकता है। ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मियों को बहुत जरूरी होने पर ही मोबाइल का इस्तेमाल करने की इजाजत होगी। एडीजी पुलिस मुख्यालय जे एस गंगवार ने इससे जुड़ा एक आदेश जारी किया है। 


एडीजी मुख्यालय ने आदेश में कहा है कि ड्यूटी के दौरान खास परिस्थिति को छोड़कर मोबाइल या किसी अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट का इस्तेमाल कोई पुलिस अधिकारी और जवान नहीं करेगा। सिर्फ मोबाइल का बेवजह इस्तेमाल ही पुलिसकर्मियों को परेशानी में नहीं डालेगा बल्कि वर्दी का ख्याल न रखना भी मुश्किल पैदा कर सकता है। एडीजी मुख्यालय ने जारी आदेश में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान साफ और फिट वर्दी होनी चाहिए। 


उधर राज्य के डीजीपी ने भी एक सख्ती वाला फैसला लिया है। पुलिस गश्त के दौरान अगर अपराध की घटनाएं होती है तो गश्ती पर रहे पुलिस अधिकारी और जवानों की जिम्मेदारी तय होगी। डीजीपी एसके सिंघल ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में हुई अंतर प्रभागीय बैठक में यह निर्देश दिया। डीजीपी ने आपराधिक घटनाओं के पैटर्न के आधार पर जहां घटनाएं ज्यादा हो रही हैं उन्हें हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित करने और वहां गश्ती को केन्द्रित करने का निर्देश दिया। डीजीपी ने कहा है कि ऐसी जगहों पर तय समय पर नहीं बल्कि औचक रूप से गश्त की जाएगी।