ब्रेकिंग
शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल

पोते के जन्मदिन पर लालू का शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं को न्योता

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पोते इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन के बहाने गाजियाबाद में बड़ा राजनीतिक आयोजन करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

बिहार न्यूज
27 मई को 'इराज' का बर्थडे
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पहली बार बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। यह आयोजन 27 मई को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में होगा। उस दिन लालू प्रसाद यादव के पोते ‘इराज’का पहला बर्थडे है, इसी दिन विपक्षी राजनीति को नई धार देने की तैयारी है। 


इराज के बर्थडे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दल के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। विपक्ष के सभी नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि महागठबंधन के भीतर आई दूरियों को कम करने के लिए विपक्षी पार्टी के नेताओं को लालू यादव ने अपने पोते के जन्मदिन पर बुलाया है। 


राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल, प्रधान महासचिव रणविजय साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। आरजेडी के सभी 25 विधायक, 15 विधान पार्षद, 4 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसदों को भी दिल्ली आने को कहा गया है। बता दें कि राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्म पिछले साल कोलकाता में हुआ था। 27 मई को तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन है। 


इस दिन भव्य बर्थडे पार्टी का आयोजन होगा। लालू प्रसाद यादव की चौथी बेटी रागिनी यादव के घर के पास इस फंक्शन का आयोजन होगा। जिसमें दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों के विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। पोते के बर्थडे के बहाने लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे। 


जिसका मकसद महागठबंधन में बेहतर तालमेल का संदेश देना और राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष की मजबूत बनाना है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजद कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई थी। ऐसे में यह आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और तेजस्वी यादव के नेतृत्व को मजबूती देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।