ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: लालू की बड़ी बहू ऐश्वर्या राय ने HC से लगाई गुहार, गुजारा-भत्ता की राशि बढ़ाने की मांग

PATNA: लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने हाई कोर्ट में अपील दायर कर गुजारा-भत्ता की राशि को बढ़ाने की मांग की है। पटना हाई कोर्ट में आज विधायक ते

बिहार: लालू की बड़ी बहू ऐश्वर्या राय ने HC से लगाई गुहार, गुजारा-भत्ता की राशि बढ़ाने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने हाई कोर्ट में अपील दायर कर गुजारा-भत्ता की राशि को बढ़ाने की मांग की है। पटना हाई कोर्ट में आज विधायक तेजप्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय की अपील पर सुनवाई हुई। ऐश्वर्या राय की अपील पर जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। फैसले के मुताबिक तेजप्रताप यादव की तरफ से उन्हे हर महीने भरण-पोषण के लिए 23 हजार रुपए दिए जाते हैं।


तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया कि आज की सुनवाई के दौरान  तेजप्रताप यादव की तरफ से वे कोर्ट में उपस्थित हुए और नोटिस को स्वीकार किया। तेजप्रताप यादव की ओर से 23 जून को कोर्ट में जवाब दायर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या राय फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट गई थीं।


वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश और भरण पोषण से जुड़े मामले में राशि को बढ़ाने को लेकर पटना हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है। उन्हें 23 हजार रुपए प्रतिमाह देने का निर्देश दिया था, इस राशि को बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या राय ने हाई कोर्ट में अपील दायर की है।

टैग्स