ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

ANANT SINGH : अनंत के लिए ललन सिंह ने भरी हुंकार,मोकामा में एनडीए सम्मेलन में छोटे सरकार का जलवा ; पोस्टर से भी आउट हुए नीरज

अनंत के लिए ललन सिंह ने भरी हुंकार,मोकामा में एनडीए सम्मेलन में छोटे सरकार का जलबा; पोस्टर से भी ऑउट हुए नीरज

ANANT SINGH : अनंत के लिए ललन सिंह ने भरी हुंकार,मोकामा में एनडीए सम्मेलन में छोटे सरकार का जलवा ; पोस्टर से भी आउट हुए नीरज
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News: बिहार का मोकामा विधानसभा सीट आज एक बार फिर सुर्खियों में है। क्या आज अनंत सिंह के नाम पर फाइनल मुहर लग जाएगी ? इसकी वजह यह है कि आज मोकामा विधानसभा इलाके के मोर में एनडीए का कार्यकर्त्ता सम्मेलन किया जा रहा है. सम्मेलन में जेडीयू के कद्दावर नेता ललन सिंह मौजूद हैं. अनंत सिंह का विरोध करने वाले जेडीयू के विधान पार्षद सह मुख्य प्रवक्ता को पूरी तरह से आउट कर दिय़ा गया है. मोकामा निवासी नीरज कुमार को पोस्टर में भी जगह नहीं दी गई है. एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है.  

दरअसल,मोकामा में मंगलवार यानी आज, 16 सितंबर मोकामा में आयोजित हो रहे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ने राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा को हवा दे दी है। इसकी वजह है कि इस कार्यक्रम को लेकर जो पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, उसमें अनंत सिंह का चेहरा काफी चमक रहा है। जबकि अधिकारिक तौर पर अनंत सिंह फिलहाल किसी राजनीतिक पार्टी के मेंबर नहीं है। हालांकि वह दावा करते है कि इस बार के विधानसभा के चुनाव में वह जेडीयू के सिंबल पर मैदान में होंगे। ऐसे में आज उनके, इन दावों पर फाइनल मुहर लग गई है। 

मोकामा विधानसभा के मोर गांव में आज एक बड़ा कार्यक्रम एनडीए के तरफ से आयोजित किया गया है,इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य नेता जेडीयू के सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत कई प्रमुख नेता की मौजूद हैं. बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की अगुआई में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है.  जेडीयू के तरफ से  मोकामा विधानसभा इलाके से आने वाले नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने अनंत सिंह को लेकर मोर्चा खोल रखा है। उनका कहना है कि अनंत सिंह अपराधिक छवि के नेता हैं, वे हर समय दल बदलते रहते हैं. जिससे विकास भी सही से नहीं हो पाता है, लिहाजा पार्टी को एक टिकाऊ और साफ- सुथरी छवी वाले नेता को अपना कैंडिडेट बनाना चाहिए। 

पिछले उपचुनाव में यहां से भाजपा के कैंडिडेट रही सोनम देवी के पति ललन सिंह ने भी अनंत सिंह को लेकर विरोध किया है।  ऐसे में मोकामा की राजनीति काफी गर्म है,ऐसे में आज जब मंच से अनंत सिंह की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे. इससे साफ हो या है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ही जेडीयू प्रत्याशी होंगे. मालूम हो कि, पिछले दिनों जेडीयू के सीनियर लीडर ललन सिंह ने इशारों ही इशारो में इस बात के संकेत दे दिए थे कि मोकामा से अनंत सिंह ही जेडीयू के कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया था। लेकिन, जिस तरह से उन्होंने अनंत सिंह के साथ रोड शो किया था उससे यह साफ हो गया था कि मोकामा विधानसभा इलाके से कैंडिडेट तो अनंत सिंह ही होंगे।