ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लड़कियों को उचककर देखते थे सीएम नीतीश, याद करने लगे कॉलेज के दिन

PATNA : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कॉलेज के समय में जब कोई लड़की आती थी तो हम उचककर देखते थे। दरअसल, सीएम नीतीश मोबाइल में लगे रहने वाले युवाओं को मैसेज दे र

लड़कियों को उचककर देखते थे सीएम नीतीश, याद करने लगे कॉलेज के दिन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कॉलेज के समय में जब कोई लड़की आती थी तो हम उचककर देखते थे। दरअसल, सीएम नीतीश मोबाइल में लगे रहने वाले युवाओं को मैसेज दे रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने कहा कि मोबाइल पर अच्‍छी चीजों के लिए समय देना ठीक है, लेकिन इसकी लत्त सही नहीं है। उन्होंने युवाओं को सलाह दिया है कि अपने आसपास के लोगों से मिलिए और उनसे बात करिए। फ़ोन में ज्यादा वक्त बर्बाद करना ठीक नहीं है।                                                     




आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हाल में आयोजित शिक्षा दिवस समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने युवाओं को संदेश दिया। उन्होंने अपने कॉलेज टाइम की याद दिलाते हुए कहा कि हमारे समय में कालेज में कोई लड़की आती थी, सभी लोग उचक-उचक कर देखने लगते थे। आज शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की लड़कियां, लड़कों की बराबरी कर रही हैं। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे चल रही है। 





गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सीएम नीतीश ने पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल पहुंचकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उनके साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहें। 


टैग्स