ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : BJP उम्मीदवार केदार गुप्ता आज करेंगे नामांकन, क्या मुकेश सहनी चौंकाने वाले हैं?

PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. महागठबंधन की तरफ से जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने कल यानी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और आज

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : BJP उम्मीदवार केदार गुप्ता आज करेंगे नामांकन, क्या मुकेश सहनी चौंकाने वाले हैं?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. महागठबंधन की तरफ से जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने कल यानी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और आज बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी ने काफी देर तक सामने वाले का उम्मीदवार देखने के बाद आखिरकार केदार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. केदार गुप्ता के नामांकन के मौके पर प्रदेश बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के अलावे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.



कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और जेडीयू उम्मीदवार के बीच आमने सामने की लड़ाई मानी जा रही है, हालांकि यह सीट आरजेडी विधायक अनिल सहनी की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई थी लेकिन आरजेडी की बजाए इस सीट पर जेडीयू ने उम्मीदवार दिया है. कुशवाहा समाज से आने वाले मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाकर महागठबंधन ने एक बड़ा दांव खेला है जबकि केदार गुप्ता वैश्य समाज से आते हैं. इस सीट पर मुकेश सहनी भी अपना उम्मीदवार देने का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि अब तक इसकी घोषणा नहीं की गई है.



माना जा रहा है कि दोनों गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार का नामांकन होने के बाद मुकेश सहनी अपने पत्ते खोलेंगे. सहनी पहले भी ऐलान कर चुके हैं कि वह अपने उम्मीदवार से तमाम विरोधियों को चौकाने वाले हैं. चर्चा यह भी है कि मुकेश सहनी अगर निषाद समाज से आने वाले किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं देते हैं तो भूमिहार जाति से आने वाले कैंडिडेट को मैदान में उतार कर सभी को चौंका सकते हैं. मुकेश सहनी के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई है लेकिन कुढ़नी की यह लड़ाई बेहद दिलचस्प होते जा रही है.

टैग्स