ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

कृषि कानूनों की वापसी पर मोदी सरकार पर बरसे तेजस्वी और लालू, कहा- अहंकार की हुई हार

मोदी सरकार ने आज तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला ले लिया है. वहीं इस फैसले के आने के बाद राजनैतिक गलियारों में बयान बजी शुरू हो गई. आपको बता दें सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी य

कृषि कानूनों की वापसी पर मोदी सरकार पर बरसे तेजस्वी और लालू, कहा- अहंकार की हुई हार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

मोदी सरकार ने आज तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला ले लिया है. वहीं इस फैसले के आने के बाद राजनैतिक गलियारों में बयान बजी शुरू हो गई. आपको बता दें सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव किसानों के इस आन्दोलन में काफी बढ़ चढ़ कर सामने आये थे.


अब कृषि कानूनों के वापसी की घोषणा के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान आया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "26 नवंबर से किसान आंदोलनरत थे. बिहार चुनाव नतीजों के तुरंत पश्चात हम किसानों के समर्थन में सड़कों पर थे." तेजस्वी ने कहा कि "इसी दिन किसान विरोधी नीतीश-भाजपा ने इन कृषि कानूनों का विरोध एवं किसानों का समर्थन करने पर मुझ सहित हमारे अनेक नेताओं/कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया.किसानों की जीत हुई"


कृषि कानूनों की वापसी पर मोदी सरकार पर बरसे तेजस्वी और लालू, कहा- अहंकार की हुई हार


वहीं PM मोदी के इस घोषणा के बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि "विश्व के सबसे लंबे,शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक किसान सत्याग्रह के सफल होने पर बधाई.पूँजीपरस्त सरकार व उसके मंत्रियों ने किसानों को आतंकवादी,खालिस्तानी,आढ़तिए,मुट्ठीभर लोग,देशद्रोही इत्यादि कहकर देश की एकता और सौहार्द को खंड-खंड कर बहुसंख्यक श्रमशील आबादी में एक अविश्वास पैदा किया" साथ ह कहा कि "देश संयम, शालीनता और सहिष्णुता के साथ-साथ विवेकपूर्ण, लोकतांत्रिक और समावेशी निर्णयों से चलता है ना कि पहलवानी से! बहुमत में अहंकार नहीं बल्कि विनम्रता होनी चाहिए"


कृषि कानूनों की वापसी पर मोदी सरकार पर बरसे तेजस्वी और लालू, कहा- अहंकार की हुई हार

टैग्स