ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

25 सितंबर को पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगी राजद, कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत

PATNA : कृषि बिल के खिलाफ पूरे देश में हंगामा हो रहा है. पंजाब और हरियाणा में किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं. बिहार में ही अब आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है. आरजेडी ने 25 सि

25 सितंबर को पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगी राजद, कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  कृषि बिल के खिलाफ पूरे देश में हंगामा हो रहा है. पंजाब और हरियाणा में किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं. बिहार में ही अब आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है. आरजेडी ने 25 सितंबर को पूरे बिहार में प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है. कृषि बिल के विरोध में राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा. 



राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने संसद द्वारा पारित कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल इस बिल का विरोध करती है और इसके विरोध में आगामी 25 सितंबर को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर राजद द्वारा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है.


उन्होंने बिहार सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि बिहार में 2006 में हीं एपीएमसी बंद कर दिया गया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि बिहार सरकार के कुल खाद्यान लक्ष्य का 1 प्रतिषत की भी खाद्यान की खरीद नहीं हो सका. यदि एपीएमसी एक्ट में संषोधन से किसानों को लाभ मिलता तो बिहार के किसानों की सम्पन्नता दिखाई पड़ती. जबकि 2006 के बाद बिहार के किसानों की स्थिति काफी बदतर हो गई है और किसान खेती छोड़कर बड़ी संख्या में रोजी-रोटी की तलाष में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं.


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कृषि बिल के विरोध में 25 सितम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह साढ़े 11 बजे इस किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की जायेगी.

टैग्स