ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

कोरोना वायरस का बिहार में नहीं है कोई इफेक्ट, 52 सैंपल में सभी मामले पाए गये निगेटिव

PATNA : बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। जहां कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है लेकिन बिहार में इसका कोई असर नहीं है। बिहार में कोरोना संदि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। जहां कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है लेकिन बिहार में इसका कोई असर नहीं है। बिहार में कोरोना संदिग्धों की 52 मामलों की जांच की गयी और सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि एक भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है।


बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार सचेत है और इसे लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। उन्होनें कहा कि नेपाल से सटे बिहार के सभी सात जिलों में लगातार स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। वहीं पटना और गया एयरपोर्ट पर भी लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होनें बताय़ा कि गया एयरपोर्ट पर अब तक 19026 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी है। वहीं पटना एयरपोर्ट पर भी स्क्रीनिंग किया जा रहा है।


मंगल पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में किसी तरह डरने की जरूरत नहीं है। बस लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की जरूरत है। थोड़ी सी सावधानी से इस बड़ी बीमारी से आसानी से निपटा जा सकता है। उन्होनें बताया कि अब तक बिहार में 52 सैंपल की जांच की गयी है और एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं पाया गया है।


टैग्स