ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोहरे का असर : दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल, पटना में भी कई उड़ानें रद्द और लेट

PATNA : खराब मौसम का असर बुधवार को भी जारी है. कुहासे की वजह से विजिबिलिटी कम है. इसका सीधा असर फ्लाइट्स की उड़ानों पर पड़ रहा है. एक ओर पटना में जहां 4 फ्लाइट रद्द रही और कुछ क

कोहरे का असर : दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल, पटना में भी कई उड़ानें रद्द और लेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खराब मौसम का असर बुधवार को भी जारी है. कुहासे की वजह से विजिबिलिटी कम है. इसका सीधा असर फ्लाइट्स की उड़ानों पर पड़ रहा है. एक ओर पटना में जहां 4 फ्लाइट रद्द रही और कुछ के समय में देरी रही तो वहीं दरभंगा एयरपोर्ट पर आज कोहरे और धुंध की वजह से एक भी विमान नहीं उड़ सका. 


मंगलवार को भी बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद रूट में विमानों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही. जबकि दरभंगा-दिल्ली रूट में एक विमान आया और गया.  इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई है. मंगलवार को कुल 16 फ्लाइट में से मात्र दो का ही परिचालन हो सका. 


बताते चलें कि दरभंगा एयरपोर्ट पर खराब मौसम में भी हवाई सेवा को सामान्य रूप से संचालित करने वाला आइएलएस सिस्टम नहीं है. इससे यह परेशानी हो रही है. सिस्टम लगाने के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है. दूसरे सर्किट के इंस्टॉलेशन का काम फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है.


इधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से आज सुबह 9 बजे से शाम 5:25 तक के जारी टाइम टेबल के अनुसार कुल 4 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं. सभी गो एयर की हैं. इनमें दिल्ली से आने वाली और वापस पटना से दिल्ली जाने वाली 2-2 फ्लाइट शामिल हैं. जबकि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद और बेंगलुरु की कुल 5 फ्लाइट 16 मिनट से लेकर 1 घंटे से अधिक तक देर हो गई है. वहीं, पटना से जाने में अमृतसर, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु की कुल 4 फ्लाइट 30 मिनट से 1 घंटे तक से अधिक देर हुई है.

टैग्स