ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सामुदायिक भवन, मंदिर-मस्जिद परिसर में नहीं चलेगा कोई स्कूल, केके पाठक के विभाग का बड़ा फैसला

PATNA: राजधानी पटना में सामुदायिक भवन और मंदिर-मस्जिद परिसर में चलने वाले सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। पटना जिले में अब कोई भी स्कूल सामुदायिक भवन और

सामुदायिक भवन, मंदिर-मस्जिद परिसर में नहीं चलेगा कोई स्कूल, केके पाठक के विभाग का बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में सामुदायिक भवन और मंदिर-मस्जिद परिसर में चलने वाले सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। पटना जिले में अब कोई भी स्कूल सामुदायिक भवन और मंदिर-मस्जिद परिसर में संचालित नहीं किए जाएंगे। ऐसे स्कूलों को नजदीक के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।


पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक में पटना में सामुदायिक भवन और मंदिर-मस्जिद परिसर में जो भी स्कूल संचालित किए जा रहे हैं उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी सुझाव मांगा है कि ऐसे स्कूलों को नजदीक के किन स्कूलों में मर्ज किया जा सकता है।


इसके अलावा जिला शिक्षा कार्यालय ने ऐसे स्कूलों को छोड़कर एक ही परिसर में संचालित किए जा रहे एक से अधिक स्कूलों की सूची भी तैयार की है, जिसमें 166 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय शामिल हैं। ऐसे स्कूलों को मर्ज करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जून के अंतिम सप्ताह में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।