ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

KK पाठक का नया फरमान: अब WhatsApp पर नहीं दे सकेंगे Leave Application

PATNA: WhatsApp पर छुट्टी लेने वाले शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मियों के लिए यह खबर है। अब वे छुट्टी वाट्सएप पर नहीं ले पाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक न

KK पाठक का नया फरमान: अब WhatsApp पर नहीं दे सकेंगे Leave Application
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: WhatsApp पर छुट्टी लेने वाले शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मियों के लिए यह खबर है। अब वे छुट्टी वाट्सएप पर नहीं ले पाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नया फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अब WhatsApp पर Leave application स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षक, पदाधिकारी और अन्य कर्मियों को फिजिकली छुट्टी का आवेदन देना होगा। तभी छुट्टी मिल सकेगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसे सभी जिला पदाधिकारी को भेजा गया है। 


शिक्षा विभाग के आदेश में इस बात का भी जिक्र है कि प्रायः विद्यालय का निरीक्षण दिन में एक ही बार होता हैं। अनुशासनहीन शिक्षकों के बारे में यह पता चला है कि वह निरीक्षण होने के बाद समय से पहले 02.00 या 03.00 बजे के बीच विद्यालय से नदारत हो जाते हैं। ऐसे कुछ मामले हमारे पदाधिकारियों ने पकड़े भी हैं।


जब ये शिक्षक/प्रधानाध्यापक जिस समय भाग रहे थे और उसी समय हमारी निरीक्षण टीम पहुंच गई। शिक्षकों में यह प्रवृत्ति इसलिए देखी जा रही है, क्योंकि वे जानते हैं कि विद्यालयों का निरीक्षण अमूमन दिन में एक ही बार होता है। यानि विद्यालय निरीक्षण का समय अब predictable हो गया है। अतः हमें अब inspection की predictability को देखना होगा और हमें इसे "unpredictable" बनाना होगा। ऐसा करने के लिए निरीक्षण रोस्टर को सुधारना होगा।


ऐसा कर School Inspection की unpredictability को बढ़ा सकते हैं और शिक्षक संवर्ग में यह संदेश चला जाना चाहिए कि हम उनके विद्यालय में कभी सुबह की पाली में या कभी दोपहर की पाली में या कभी दोनों पालियों में पहुंच सकते हैं। विद्यालय के निरीक्षण के रोस्टर को random रखने  और इसे यथासंभव गोपनीय रखने की बात आदेश में कही गयी है।



KK पाठक का नया फरमान: अब WhatsApp पर नहीं दे सकेंगे Leave Application



टैग्स