ब्रेकिंग
सामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थासामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए था

खेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलाव

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने Gen Z और युवाओं से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवाज उठाने की अपील की है। आखिर उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कहा, जानिए

खेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलाव
Ramakant kumar
3 मिनट

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने युवाओं, खासकर Gen-Z से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है. खेसारी ने कहा कि जिस तरह शिक्षा के मुद्दे पर युवाओं की सक्रियता और आंदोलन का असर देखने को मिला, उसी तरह अब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी व्यापक जनआंदोलन की जरूरत है.


खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट साझा कर स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आज इलाज का खर्च आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है. खासकर गंभीर बीमारी की स्थिति में परिवार पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ जाता है.


Gen-Z से स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आवाज उठाने की अपील

खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में Gen-Z को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के मुद्दे पर युवाओं ने जिस तरह अपनी आवाज बुलंद की और बदलाव की शुरुआत की, अब उसी तरह स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी संगठित होकर आवाज उठाने की जरूरत है.


उन्होंने कहा कि शिक्षा के मुद्दे पर युवाओं की सक्रियता का असर समाज में दिखाई दिया है. अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी युवाओं और आम लोगों को एकजुट होकर अपनी बात रखनी चाहिए.


खेसारी ने निजी अस्पतालों में इलाज के बढ़ते खर्च को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है तो आज के समय में निजी अस्पताल में इलाज कराना काफी मुश्किल हो जाता है.


उन्होंने छोटे शहरों के सरकारी अस्पतालों की स्थिति का भी जिक्र किया. खेसारी के मुताबिक, कई जगहों पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ऐसी है कि लोगों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है.


निजी अस्पताल, बीमा और दवा कंपनियों पर उठाए सवाल

खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में निजी अस्पतालों, हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों और दवा कंपनियों के बीच बने कथित तंत्र पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि इस व्यवस्था का सीधा असर आम मरीज और उसके परिवार पर पड़ता है.


उन्होंने कहा कि परिवार के किसी एक सदस्य के गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर इलाज का खर्च पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर देता है. कई परिवारों को इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ता है और इससे उनकी आर्थिक परेशानियां लंबे समय तक बनी रहती हैं.


खेसारी लाल यादव ने कहा कि संभव है कि उनकी यह बात लोगों को तब तक गंभीर न लगे, जब तक उनके परिवार में किसी को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े. लेकिन उनके मुताबिक स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी परेशानियां अब बड़ी संख्या में परिवारों की समस्या बन चुकी हैं.