ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' की शुरुआत, पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ, 15 मई तक चलेगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से बिहार के खेल विकास एवं युवाओं के जोश की सराहना की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुये CM नीतीश ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस वर्ष खेलो इंडिया युथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है.

bihar
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में पहली बार 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ। 4 मई (रविवार) को इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर की। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (ONLINE) के जरिये खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। 


इस दौरान उन्होंने बिहार के लाल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की कहा कि आईपीएल में हम सभी ने बिहार के बेटे का शानदार प्रदर्शन देखा है। इतनी कम उम्र में उसने इतना बड़ा रिकॉर्ड बना कर बिहार और देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे।


बता दें कि 4 मई से 15 मई तक 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' का आयोजन किया गया है। बिहार के 5 जिले पटना, बेगूसराय, गया, भागलपुर और राजगीर इसका आयोजन किया गया है। 4 मई यानि आज से शुरू हुए खेलों के महाकुंभ 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 2,435 पदक के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अलावे 1500 ट्रेनर और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। 28 खेलों में से 3 खेल का आयोजन दिल्ली में होगा। दिल्ली में शूटिंग, ट्रैक साइकलिंग और जिमनास्टिक खेला जाएगा।।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मशाल प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से बिहार के खेल विकास एवं युवाओं के जोश की सराहना की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस वर्ष खेलो इंडिया युथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है और इसके शुभारम्भ की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से किया गया है।

 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' की शुरुआत, पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ, 15 मई तक चलेगा कार्यक्रम'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' की शुरुआत, पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ, 15 मई तक चलेगा कार्यक्रम'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' की शुरुआत, पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ, 15 मई तक चलेगा कार्यक्रम

टैग्स