ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

खेलने के दौरान सोन नदी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत, दो दिन पहले ननिहाल आया हुआ था

PATNA: पटना से सटे बिहटा में सोन नदी के पास खेलने के दौरान 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गयी है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा

खेलने के दौरान सोन नदी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत, दो दिन पहले ननिहाल आया हुआ था
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिहटा में सोन नदी के पास खेलने के दौरान 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गयी है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन नदी की पास की है जहां नदी के किनारे दोस्तों के साथ खेल रहे बच्चे की सोन नदी में डूबने से मौत हो गयी। 


मृतक की पहचान आनंदपुर निवासी शालेंद्रा पासवान के बेटे 8 वर्षीय कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। मृतक कृष्णा अपनी मां के साथ परेव गांव में अपने ननिहाल आया था। मिली जानकारी के मुताबिक 5 लड़के घर से झुंड बनाकर सोन नदी में खेलने के लिए निकले थे। वही खेलने के दौरान कृष्णा नदी के गहरे पानी में चला गया। नदी में डूबने से कृष्णा की मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिहटा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी देते हुए बिहटा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ. अनू कुमारी ने बताया कि सोन नदी में डूबकर आनंदपुर निवासी शालेंद्रा पासवान के पुत्र कृष्णा की मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।


वही अरवल में सोन नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के मसदपुर गांव का रहने वाले 55 वर्षीय दिना चौधरी पिता स्वर्गीय नथुनी चौधरी के गहरे सोन नदी में डूब जाने से मौत हो गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सोन नदी में बालू खनन करने से नदी के किनारे ही करीब 25 फीट गड्ढा हो गया है जिसमें वे अचानक डूब गये और इस दौरान उनकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता