ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना : खाना मांगने पर कोर्ट पहुंच गई पत्नी, भरी अदालत में माफी मांगता रहा पति

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें पति के खाना मांगने पर पत्नी सीधा कोर्ट पहुंच गई. भरी कोर्ट में पति पत्नी से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता नजर आया और फिर से

पटना : खाना मांगने पर कोर्ट पहुंच गई पत्नी, भरी अदालत में माफी मांगता रहा पति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें पति के खाना मांगने पर पत्नी सीधा कोर्ट पहुंच गई. भरी कोर्ट में पति पत्नी से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता नजर आया और फिर से गलती नहीं करने की कसमें खाता रहा. इतना ही नहीं कोर्ट में मौजूद ससुर ने भी माफी मांगते हुए कहा, 'बेटी तुम चली जाओगी तो हम लोग कैसे रहेंगे. तुम्हें तो बेटी की तरह ही प्यार दिया है. न्यायिक दंडाधिकारी ने भी इस दाम्पत्य विवाद को देखकर बस इतना कहा, हम कानून से बंधे हैं, लड़की जैसा चाहेगी वही होगा. 


हालांकि इस मामले पर अगली सुनवाई अब 2 फरवरी को होगी और अदालत को यह निर्णय लेना है कि क्या पति और पत्नी के बीच संबंध अब मधुर हो गए हैं? अधिवक्ता श्रुति सिंह ने घरेलू हिंसा से जुड़े इस मुकदमे को दायर किया है. 


आपको बता दें कि पत्नी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाये हैं. पत्नी के मुताबिक उसका पति उसके साथ दुर्व्यवहार करता है. उसके बाल खींचता है.  उसे खाना परोसने और फल काटने के लिए बाध्य किया गया था. वह काम से थककर आती हूं तब भी उससे रोटियां बनवाई जाती है. पति कभी-कभी बातचीत करने के बाध्य करता है. पत्नी ने अपने आवेदन में कहा है कि वह अब पटना में रहना नहीं चाहती है. वह अरुणाचल प्रदेश के धर्मशाला जाना चाहती है. उसके पति ने 70, 000 का लैपटॉप और एसी भी खरीदवा लिया, जब कि मेरा पति भी प्राइवेट जॉब करता है. याचिकाकर्ता ने कहा कि मैं यहां से एयरपोर्ट जाऊंगी तो मेरा पति पीछा करते हुए आ जाएगा. 

टैग्स