ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

केरल के बाद अब बिहार में आएगा मानसून, 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

BIHAR: बिहार में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। बिहार में कयास लगाये जा रहे हैं कि 7 से 8 जून तक मानसून आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो केरल में 29 मई को ही मानसून आ

केरल के बाद अब बिहार में आएगा मानसून, 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
First Bihar
2 मिनट

BIHAR: बिहार में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। बिहार में कयास लगाये जा रहे हैं कि 7 से 8 जून तक मानसून आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो केरल में 29 मई को ही मानसून आ गया है, जो पिछली बार तीन जून को आया था। इसके 9 दिन बाद 12 जून को बिहार में मानसून देखने को मिला था। इस हिसाब से बिहार में भी 7 से 8 जून तक मानसून के आने की संभावना है। 



वहीं आज यानी सोमवार को बिहार के 24 जिलों में बारिश की स्थिति बनी हुई है, जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सुपौल, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल है। 



आपको बता दें कि रविवार को भी बिहार के 25 जिलों में बारिश हुई है, जिसमें पूर्वी चंपारण के बाल्मीकि नगर में 79.3 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, रामनगर में 59.6 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में बूंदा बांदी भी हुई, जिसमें पश्चिम चंपारण, कटिहार, गोपालगंज, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, मुजफ्फरपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, जमुई और बांका शामिल है। 


टैग्स