ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आई रिपोर्ट, देश में सबसे प्रदूषित शहर बना पटना

PATNA: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी किया है जिसके अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर पटना को माना गया है जो देश की राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा प्र

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आई रिपोर्ट, देश में सबसे प्रदूषित शहर बना पटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी किया है जिसके अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर पटना को माना गया है जो देश की राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है। देश के 129 शहरों में पटना सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा है। पटना का सूचकांक जहां 365 पाया गया है वही 358 सूचकांक के साथ मुंगेर जिला प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर है। 


पछुआ के तेज प्रभाव ने बिहार की हवा को प्रदूषित करके रख दिया है। राजधानी पटना की हवा रविवार को सबसे खराब श्रेणी में रही है तो वही मुंगेर जिला प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। स्थिति यह है कि दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित शहर पटना को माना गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर पटना है। 


पटना में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण सड़कों पर धूलकण और नाला उड़ाही के बाद निकलने वाली गाद है जिसे सड़क के किनारे छोड़ दिया गया है। जब हवा तेज चलती है तो यही गंदगी वायु में फैल जाती है। जिसके कारण वायु की गुणवत्ता खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गई है। 


प्रदूषण के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इन शहरों में प्रदूषण का स्तर क्या है आइए जानते हैं। पटना में 364, मुंगेर में 358, मुजफ्फरपुर में 332, बिहार शरीफ में 309, हाजीपुर में 290, समस्तीपुर में 275, दरभंगा में 272, भागलपुर में 272, सहरसा में 262 और छपरा में 255 सुचकांक पाया गया है। 

टैग्स