ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सरकारी सेवकों के लिए CM नीतीश ने कह दी बड़ी बात, केंद्र सरकार से करेंगे रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी सेवकों के लिए बड़ा दिल दिखाया है। सीएम नीतीश ने सरकारी सेवकों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने की जरूरत बताई है। नीतीश कुमा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी सेवकों के लिए बड़ा दिल दिखाया है। सीएम नीतीश ने सरकारी सेवकों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने की जरूरत बताई है। नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकारी सेवकों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाई जानी चाहिए। सीएम नीतीश ने इसके लिए केंद्र सरकार से मांग करने का भी भरोसा दिया है।

शिक्षा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने सरकारी सेवकों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की जरूरत बताई है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर मौलाना आजाद को याद करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की बड़ी भूमिका है। सीएम कार्यक्रम में कहा कि 58 साल के बाद भी लोगों के अंदर काम करने का जज्बा होता है। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में हमारे आग्रह पर उम्र सीमा बढ़ाई गई थी। आज भी लोगों में 60 वर्ष से ज्यादा काम करने का जज्बा है। इसलिए हम चाहते हैं कि परिश्रमियों को ज्यादा अवसर मिलना चाहिए। 



8वीं क्लास के सामाजिक विज्ञान में शामिल की जाएगी मौलाना आजाद की जीवनी
शिक्षा दिवस समारोह में नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रिटारमेंट की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा करने की मांग केंद्र सरकार से करेंगे. उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद के काम को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने महिलाओं के लिए काम किए हैं. उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ किया. नेशनल एजुकेशन डे पर बिहार सरकार की ओर से एलान किया गया कि स्कूलों में मौलाना आजाद के बारे में पढ़ाई होगी. मौलाना आजाद की जीवनी 8वीं क्लास के सामाजिक विज्ञान में शामिल की जाएगी.