ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कौन होंगे बिहार के अगले डीजीपी, लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

PATNA : बिहार के डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल इसी साल 19 दिसंबर को ख़त्म हो रहा है। अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि एसके सिंघल का कार्यकाल ख़त्म होने के बाद अगले पुलि

कौन होंगे बिहार के अगले डीजीपी, लिस्ट में शामिल हैं ये नाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल इसी साल 19 दिसंबर को ख़त्म हो रहा है। अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि एसके सिंघल का कार्यकाल ख़त्म होने के बाद अगले पुलिस के नए मुखिया यानी डीजीपी कौन बनेंगे। फिलहाल इस बात पर मुहर तो नहीं लग पाई है लेकिन लिस्ट में कई ऐसे नाम सेलेक्ट किए गए हैं जो राज्य के अगले डीजीपी बनाए जा सकते हैं। आए आपको बताते हैं वो नाम कौन-कौन हैं। 


बिहार के गृह विभाग ने केंद्रीय कार्मिक महकमा और यूपीएससी को सूबे में मौजूद डीजी रैंक के 11 अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर भेजी है। अब केंद्रीय स्तर पर इसकी चर्चा होगी जिसके बाद सबसे उपर्युक्त तीन अधिकारियों के नाम राज्य सरकार को भेज दिये जाएंगे। इनमें किसी एक को बिहार का नया डीजीपी बनाया जाएगा। इस नाम पर राज्य सरकार के स्तर से मुहर लगाया जाएगा। 


आपको बता दें, अभी बिहार कैडर में डीजीपी को छोड़कर डीजी रैंक के 11 अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठता के आधार पर 1986 से लेकर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में इनमें छह अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। वहीं, 11 में चार वरिष्ठ अधिकारी 2023 में ही रिटायर्ड हो रहे हैं। इसमें केंद्रीय प्रतिनियुक्त चल रहे 1986 बैच के शीलवर्द्धन सिंह, 1987 बैच के सीमा राजन, 1988 बैच के मनमोहन सिंह, 1990 बैच के राजविंदर सिंह भट्टी तथा 1991 बैच के प्रवीण वशिष्ठ के अलावा 1988 बैच के अरविंद पांडेय (डीजी सिविल डिफेंस) शामिल हैं।

टैग्स