ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कश्मीर में आतंकी हमले में बिहार का लाल शहीद.. सीएम नीतीश ने जताया दुख, परिवार की करेंगे मदद

PATNA : कश्मीर में आतंकवादियों के हमले फिर बढ़े हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा ज‍िले में आतंकी वारदात सामने आई है। ज‍िले के लजूरा इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फ&

कश्मीर में आतंकी हमले में बिहार का लाल शहीद.. सीएम नीतीश ने जताया दुख, परिवार की करेंगे मदद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कश्मीर में आतंकवादियों के हमले फिर बढ़े हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा ज‍िले में आतंकी वारदात सामने आई है। ज‍िले के लजूरा इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फ‍िर गैर कश्मीरियों को न‍िशाना बनाया है। आतंकियों ने बिहार के दो मजदूरों को गोली मार दी है। दोनों मजदूर बेतिया के रहने वाले हैं। 


इसके अलावा कश्मीर में हुए आतंकियों के हमले में बिहार का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद की पहचान मुंगेर निवासी सीआरपीएफ के कांस्टेबल विशाल के तौर पर हुई है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज यानी मंगलवार को मुंगेर आने की संभावना है। शहीद जवान विशाल बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची का रहने वाले हैं।


मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के मेसूमा इलाके में विशाल अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की घटना में एक जवान शहीद हो गया तो एक अन्य जवान घायल भी हो गया। 


बता दें कि इन दोनों घटनाओं पर सीएम नीतीश ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कल दो मजदूरों के घायल होने की खबर मिली थी, आज सुबह यह खबर मिली की बिहार के रहने वाले एक जवान भी आतंकी हमले में शहीद हो गया है। सीएम ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों का हरसंभव मदद करेगी।

टैग्स