ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कैंसर पीड़ित महिला के साथ कन्हैया समर्थकों की गुंडागर्दी, विरोध में सवाल पूछे तो घसीटकर कमरे में बंद किया, तमाशा देखते रहे कन्हैया

PATNA : CAA विरोध के पोस्टर ब्यॉय कन्हैया कुमार के समर्थकों ने आज संवेदनहीनता की हदें पार कर दीं. कन्हैया के प्रेस कांफ्रेंस में आज जब एक महिला ने उनकी पॉलिटिक्स पर सवाल उठाया

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : CAA विरोध के पोस्टर ब्यॉय कन्हैया कुमार के समर्थकों ने आज संवेदनहीनता की हदें पार कर दीं. कन्हैया के प्रेस कांफ्रेंस में आज जब एक महिला ने उनकी पॉलिटिक्स पर सवाल उठाया तो कन्हैया समर्थकों ने महिला के साथ बदसलूकी की.  महिला बार बार कहती रही कि वो कैंसर पेशेंट है लेकिन कन्हैया के समर्थकों ने उसे घसीटकर कमरे में बंद कर दिया.


दरअसल कन्हैया कुमार बिहार की यात्रा पर निकले हैं. उनकी यात्रा समाप्त हो गयी है और आज वे पटना में प्रेंस कांफ्रेंस कर रहे थे. प्रेंस कांफ्रेंस के दौरान ही एक महिला वहां पहुंची. महिला ने कन्हैया कुमार से कुछ सवाल पूछने शुरू कर दिये. कन्हैया ने उस महिला के सवालों का नोटिस नहीं लिया. इसके बाद वहां मौजूद कन्हैया समर्थकों ने महिला को चुप कराना शुरू कर दिया. लेकिन महिला चुप नहीं हुई.


महिला बार बार कह रही थी कि उसने पांच सौ रूपये देकर कन्हैया की पार्टी को जॉइन किया है. लेकिन कन्हैया कुमार देश को तोड़ने वाली राजनीति कर रहे हैं. महिला कह रही थी कि कन्हैया ने देश को धोखा दिया है. देश जल रहा है और कन्हैया कुमार और आग लगा रहे हैं. वे सिर्फ लोगों को बरगला रहे हैं. 


इसी बीच कन्हैया समर्थकों ने महिला को धक्के मारना शुरू कर दिया. महिला बार-बार कह रही थी कि वो कैंसर पेशेंट है और उसकी तबीयत बेहद खराब है. देश जल रहा है और इसलिए वो कन्हैया कुमार से सवाल करने आयी है. महिला कन्हैया कुमार से जवाब मांग रही थी कि लेकिन कन्हैया समर्थक हर हाल में महिला की जुबान बंद कराने पर आमदा थे. उन्होंने धक्का मुक्की करते हुए महिला को घसीटना शुरू कर दिया. महिला को घसीट कर एक कमरे में ले जाया गया और वहीं उसे बंद कर दिया गया. 


कन्हैया के प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछने आयी महिला का नाम सुषमा कुमारी है. महिला ने बताया कि वो एक शिक्षक है और कुछ दिनों में रिटायर करने वाली है. वो कैंसर से जंग लड़ रही है लेकिन देश की हालत देखकर उससे रहा नहीं गया. इसलिए वो कन्हैया से सवाल पूछने आयी थी. 



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता