ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कल साढ़े 12 बजे होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू

PATNA : काफी लंबे इंतजार के बाद कल यानी कि मंगलवार को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार होने जा रहा है. कल राजभवन के राजेन्‍द्र मंडपम में आयोजित होने वाले शपथ ग्रह

कल साढ़े 12 बजे होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू
First Bihar
2 मिनट

PATNA : काफी लंबे इंतजार के बाद कल यानी कि मंगलवार को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार होने जा रहा है. कल राजभवन के राजेन्‍द्र मंडपम में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक संभावित मंत्रियों को फोन कर शपथ ग्रहण की सूचना दे दी गई है.


नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार का इंतजार खत्‍म हो गया है. कल मंगलवार को राजभवन में नए मंत्री शपथ लेंगे. विश्वसनीय सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजभवन में साढ़े 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे. मंत्रियों के शपथग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ तमाम अतिथि मौजूद रहेंगे. 


आपको बता दें कि काफी लंबे समय से नीतीश कैबिनेट के विस्तार का इंतजार लोगों को था. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया गया था. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी, जिसमें दो डिप्टी सीएम भी शामिल थे. 16 नवंबर को सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर बिहार की सियासत गर्म थी.


पिछले दिनों सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने यह साफ़ किया था कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी ओर से कोई देरी नहीं है. उनके सहयोगी बीजेपी की ओर से लिस्ट नहीं मिली है, जिसके कारण ही देरी हो रही है. हालांकि भाजपा ने संभावित मंत्रियों की सूची दे दी है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी से 9 और जेडीयू से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं. 

टैग्स