ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कई ट्रेनें रद्द तो कई के परिचालन में बदलाव, यात्रा का बना रहें हैं प्लान तो पढ़ लें ये खबर

PATNA : रेल यात्रियों के लिए एक काम की खबर है। रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल के हरिनगर और चमुआ स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए हैं। नॉ

कई ट्रेनें रद्द तो कई के परिचालन में बदलाव, यात्रा का बना रहें हैं प्लान तो पढ़ लें ये खबर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : रेल यात्रियों के लिए एक काम की खबर है। रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल के हरिनगर और चमुआ स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए हैं। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर रेलवे ने दो ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है जबकि चार ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का फैसला लिया गया है।


नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर रद्द की गई ट्रेनों में गोरखपुर से 27 एवं 28 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल और नरकटियागंज से 28 एवं 29 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल शामिल हैं। जबकि मुजफ्फरपुर से 27.06.2022 को प्रस्थान करने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस बेतिया और नरकटियागंज के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनस से 27.06.2022 को प्रस्थान करने वाली 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस सिसवा बाजार और भैरोगंज के मध्य 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.


जबकि आनंद विहार टर्मिनस से 27.06.2022 को प्रस्थान करने वाली 15212 आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस सिसवा बाजार और भैरोगंज के मध्य 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनस से 27.06.2022 एवं 28.06.2022 को प्रस्थान करने वाली 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस सिसवा बाजार और भैरोगंज के मध्य 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.


रद्द की गई ट्रेनें..

1.गोरखपुर से 27 एवं 28 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल

2.नरकटियागंज से 28 एवं 29 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल


नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें..

1. मुजफ्फरपुर से 27.06.2022 को प्रस्थान करने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस बेतिया और नरकटियागंज के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.

2. आनंद विहार टर्मिनस से 27.06.2022 को प्रस्थान करने वाली 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस सिसवा बाजार और भैरोगंज के मध्य 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.

3. आनंद विहार टर्मिनस से 27.06.2022 को प्रस्थान करने वाली 15212 आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस सिसवा बाजार और भैरोगंज के मध्य 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.

4. आनंद विहार टर्मिनस से 27.06.2022 एवं 28.06.2022 को प्रस्थान करने वाली 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस सिसवा बाजार और भैरोगंज के मध्य 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.

टैग्स