ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

काम कम करते हैं अल- बल अधिक बोलते हैं, बोले विजेंद्र यादव .... आजकल अपने लोग ही CM नीतीश का नहीं लेते नाम

PATNA : आज ऊर्जा विभाग में कितना काम हो रहा है। आज बिहार में इतना विकास हो रहा है। लेकिन इसके बाबजूद भाषण क्या हो रहा है, एक बार भी नीतीश कुमार के काम की चर्चा नहीं की जा रही है। म

काम कम करते हैं अल- बल अधिक बोलते हैं, बोले विजेंद्र यादव .... आजकल अपने लोग ही CM नीतीश का नहीं लेते नाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आज ऊर्जा विभाग में कितना काम हो रहा है। आज बिहार में इतना विकास हो रहा है। लेकिन इसके बाबजूद भाषण क्या हो रहा है, एक बार भी नीतीश कुमार के काम की चर्चा नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री जी की चर्चा नहीं हो रही है। लोगों को यह नहीं बताया जा रहा है कि बिहार ने इतना अच्छा काम किया। हद तो तब हो जाता है जब अपने लोग ही अल - बल बोलते रहते हैं। यह बातें बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कही है। 


दरअसल,आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को ऊर्जा प्रक्षेत्र की करीब 14 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात बिहार वासियों को दिया । इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1.12 करोड़ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने की शुरुआत होगी। इसको लेकर पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जहां मंच से अपने संबोधन में ऊर्जा विभाग के मंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने कहा कि - आज ऊर्जा विभाग कितना अच्छा काम कर रहा है। इसकी चर्चा होनी चाहिए। सीएम नीतीश के निर्देश में हर तरफ विकास हुआ। लेकिन, आजकल भाषण में नीतीश कुमार की चर्चा नहीं होती है। आजकल तो अपने लोग भी अल- बल बोलते रहते हैं। काम कम करते हैं और अल - बल अधिक बोलते हैं। 


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि - मुझे अच्छी तरह याद है जब हर घर बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने करने का काम किया तो अभी गृह सचिव है भल्ला साहब वो ऊर्जा विभाग के सचिव थे। उनके नेतृत्व में देश भर के सभी राज्यों के गृह सचिव आए थे। मुझे याद है कि प्रत्य अमृत जो ने फ़ोन कर कहा कि आप जल्दी सो जाते हैं आज थोड़ा लेट सोइए। उसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे लोग हमारी तारीफ़ कर रहे हैं।