ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

केके पाठक और आनंद किशोर ने पटना के इस स्कूल का किया औचक निरीक्षण, फिर क्या हुआ जानिए?

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर गुरुवार की सुबह अचानक पटना के एक स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कू

केके पाठक और आनंद किशोर ने पटना के इस स्कूल का किया औचक निरीक्षण, फिर क्या हुआ जानिए?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर गुरुवार की सुबह अचानक पटना के एक स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति को देख दोनों अधिकारी काफी खुश हुए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्कूल के टीचर और प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को मंच से संबोधित भी किया। 


पटना के शास्त्री नगर स्थित  राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे प्रार्थना हो रही थी। इस वक्त स्कूल के सभी बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रार्थना सभा में उपस्थित थे। तभी अचानक केके पाठक और आनंद किशोर स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे गये। उस वक्त छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखकर दोनों अधिकारी काफी खुश हुए। 


उन्होंने स्कूल के प्राचार्य चंद्रदीप सिंह यादव से कहा कि प्रार्थना सभा की समाप्ति और पहले किया जाए। प्रार्थना सभा के आयोजन के क्रम में समाचार वाचन बच्चे करते हैं और सुविचार भी रखते हैं इसमें ज्यादा समय लग जाता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इसमें ज्यादा समय लग रहा है इस पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्कूल के टीचर और प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। 


उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को भी मंच से संबोधित किया। अधिकारियों ने कहा कि जिस तरीके से इस स्कूल में काम हो रहा है उसमें और बढ़ चढ़कर काम करने की जरूरत है। आनंद किशोर ने कहा कि परीक्षा के क्रम में भी हमने इस स्कूल का निरीक्षण किया था और अक्सर परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते रहते हैं। परीक्षा के क्रम में यह विद्यालय उत्क्रिष्ठ विद्यालय के रूप में रहा है। इस स्कूल में पूरी परीक्षा कदाचार मुक्त संचालन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले से परिचित है। क्योंकि उनका निरीक्षण कई बार हमारे विद्यालय में हुआ है। जो हमारे विद्यालय के निरीक्षण पुस्तिका में भी अंकित है। 

टैग्स