ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने की मांग, जेडीयू नेता रंजीत झा ने DM को लिखा पत्र

PATNA : झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने की मांग हो रही है. युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा ने मधुबनी के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर झंझारपुर नगर पंचायत को नगर प

झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने की मांग, जेडीयू नेता रंजीत झा ने DM को लिखा पत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने की मांग हो रही है. युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा ने मधुबनी के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद में परिवर्तित करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया है.


जदयू नेता रंजीत कुमार झा ने अपने पत्र में लिखा कि मधुबनी जिला के लखनौर प्रखंड के बेहट दक्षिणी, बेहट उत्तरी एवं कैथिनियाँ पंचायत झंझारपुर अनुमंडल के सबसे प्रमुख स्थान (मुख्यालय) झंझारपुर रेलवे स्टेशन (जक्शन) के ठीक सामने अवस्थित है, जहाँ अनुमंडल पदाधिकारी का आवास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का आवास, कोशी कोलोनी, पथ निर्माण कार्यालय, पंचायत भवन, परिसदन भवन, पोस्ट ऑफिस, रेड क्रॉस भवन, वाणिज्य कर कार्यालय, विद्युत् बोर्ड कार्यालय, बस पड़ाव, स्टेट बैंक के ट्रेजरी ब्रांच के साथ साथ सात-आठ राष्ट्रीकृत बैंक और झंझारपुर आर० एस० मुख्य बाज़ार भी है.


उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि लखनौर प्रखंड के ये सभी पंचायत नगर पंचायात / नगर परिषद बनने के पूर्ण लायक हैं, जिसका प्रस्ताव नगर विकास विभाग बिहार सरकार को अपने स्तर से भेजा जाना अपेक्षित है. उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि उपरोक्त बिन्दुओं पर विचार करते हुए झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद में परिवर्तित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव अपने स्तर से भेजें.