ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

JDU नेता गब्बू सिंह के सहयोगियों के घर आज भी IT की रेड, अबतक 1.40 करोड़ कैश बरामद

PATNA : जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी जदयू नेता और बिल्डर गब्बू सिंह से जुड़े लोगों के घर आज भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम आज गब्बू सिंह के अकाउंटेंट के

JDU नेता गब्बू सिंह के सहयोगियों के घर आज भी IT की रेड, अबतक 1.40 करोड़ कैश बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी जदयू नेता और बिल्डर गब्बू सिंह से जुड़े लोगों के घर आज भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम आज गब्बू सिंह के अकाउंटेंट के घर छापेमारी कर रही है। गब्बू सिंह से जुड़े लोगों के यहां हुई छापेमारी में अबतक 1.40 करोड़ रुपए कैश के साथ ही संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज आयकर विभाग की टीम के हाथ लगे हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।


आयकर विभाग की टीम जेडीयू नेता और बिल्डर गब्बू सिंह के अकाउंटेंट से पूछताछ कर रही है। छापेमारी में गब्बू सिंह के नोयडा, गाजियाबाद, दिल्ली जैसे कई शहरों में भी संपत्तियों का पता चला है। बताया जा रहा है कि आज की छापेमारी में आयकर विभाग की टीम के साथ साथ ईडी की टीम भी शामिल है। शुक्रवार को भी गब्बू सिंह के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड किया था। इस दौरान गब्बू सिंह की कई चल-अचल संपत्तियों की जानकारी मिली थी।


आयकर विभाग की टीम ने पटना, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा स्थित कंपनी के ठिकानों पर शुक्रवार की देर रात तक छापेमारी की थी। गोविंदा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक गब्बू सिंह के सहयोगी मुन्ना सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार सिंह एवं साहनी कंस्ट्रक्शन के यहां भी आईटी की टीम ने रेड किया था। आज फिर से आय़कर विभाग की टीम गब्बू सिंह के करीबियों के घर छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान अबतक करीब एक करोड़ चालीस लाख कैश समेत संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज आयकर विभाग के हाथ लगे हैं।

टैग्स