ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

JDU विधायक पप्पू पांडेय के करीबी का मर्डर, मुन्ना तिवारी को अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी को गोली मार दी है. दिनदहाड़े इस मर्डर के बाद इलाके में सनस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी को गोली मार दी है. दिनदहाड़े इस मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


वारदात गोपालगंज जिले के हथुआ थाना इलाके की है. जहां रेपुरा इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी मुन्ना तिवारी का मर्डर कर दिया है. मुन्ना तिवारी ठेकेदारी करते थे और विधायक पप्पू पांडेय के साथ ही रहते थे.  मुन्ना तिवारी की पुत्री के मुताबिक आज दोपहर अपने घर के बाहर वे बैठे थे. तभी दो बाइक पर मन्नू तिवारी सहित चार आपराधी आए और फायरिंग करने लगे. फायरिंग के बाद मुन्ना तिवारी भागने लगे, लेकिन अपराधियो ने उन्हें दौड़ाकर कई गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनकी बहन किरण देवी ने बताया की वे बहुत ही शांत स्वभाव के थे.घर के पास बैठे थे, तभी दो अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया.


बता दें की रविवार को सरेआम माले नेता जेपी यादव की मां- बाप और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में जदयू विधायक पप्पू पांडेय, भाई सतीश पांडेय और भतीजा मुकेश पांडेय सहित बटेश्वर पांडेय को नामजद किया गया है. सतीश पांडेय और मुकेश पांडेय की गिरफ़्तारी हो चुकी है. इस घटना के महज कुछ घंटे के बाद ही विधायक के रिश्तेदार और करीबी की हत्या से यहां दहशत का माहौल है.

टैग्स