ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

JDU में कुर्सी पर रहेंगे ललन सिंह ? बोले नीतीश के ख़ास मंत्री ... अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं, जानिए पूरी बात

PATNA : बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। ऐसे में इन तमाम अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की दिल्ली जदयू

JDU में कुर्सी पर रहेंगे ललन सिंह ? बोले नीतीश के ख़ास मंत्री ...  अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं, जानिए पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। ऐसे में इन तमाम अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की दिल्ली जदयू कार्यालय में करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इसके बाद अब नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट के मेंबर विजय चौधरी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि - दिल्ली की बैठक में क्या होगा अभी हम कैसे कुछ कह दें। 


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता विजय चौधरी से जब आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि - दिल्ली की बैठक में क्या होगा अभी हम कैसे कुछ कह दें। उसमें तो जो एजेंडा आएगा उसी पर चर्चा होगा। अभी फिलहाल तो हमलोगों ने जदयू के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हैं। अभी तो वो हैं। अभी हमारे(जनता दल यूनाइटेड) राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हैं तो किसी और के अध्यक्ष बनने का सवाल कहां है। 


जानकारी हो कि, कल तक यही विजय चौधरी कल तक ललन सिंह को लेकर नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से पहले साफ़ - साफ़ यह कह रहे थे कि ललन सिंह  ही रहेंगे और अब आज उनके बोलने के तौर -तरीकों जो समझने वालों का यह मानना है कि यह साफ़ संदेश है ललन की कुर्सी अब खतरे में पड़ गई है।  क्योंकि, इससे पहले यही विजय चौधरी पटना में यह कह रहे थे कि-  ऐसा कुछ नहीं है और जदयू में सब सही है और सब एकजुट है। लेकिन वह उतने ही उत्साह से यह दावा नहीं कर पा रहे हैं जितने उत्साह से बाकी चीजों में वह अपनी बातों को रखते हैं। 


मालूम हो कि, बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा आम हो गई है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का पत्ता अध्यक्ष पद से कट सकता है। जहां भाजपा जैसी पार्टी इसको सच बताती है तो वही महागठबंधन में शामिल अन्य पार्टी के नेता इस बस एक अफवाह बता रहे हैं। ऐसे में इस पूरे प्रकरण को लेकर जनता में काफी भ्रम की स्तिथि उत्पन्न हो गई है।


वहीं,  ललन सिंह के इस्तीफे और पार्टी के बड़े फेरबदल की अटकलों के बीच आज जेडीयू दो अहम बैठकें हैं। पहली बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की है, जो सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। जबकि दूसरी बैठक राष्ट्रीय परिषद की है। जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। जदयू की आज की माीटिंग में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। नीतीश और ललन सिंह के प्लान से भी पर्दा उठ जाएगा। खास तौर से ललन सिंह के इस्तीफे के लेकर चर्चा का दौर अब भी जारी है।


उधर, अब उम्मीद की जा रही है कि सच या अफवाह से उत्पन्न इस भ्रम का निवारण शुक्रवार को हो जाएगा। नई दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अलावा जिला अध्यक्ष ,सांसद, विधायक और परिषद कार्यकारिणी के सदस्य जुट रहे हैं।