ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

तेजस्वी रिजेक्टेड माल हैं, त्यागी बोले.. महागठबंधन में नहीं लौटेगा जेडीयू

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के महागठबंधन में वापसी को लेकर किसी भी संभावना को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने खारिज किया है। त्यागी ने कहा है कि कोई कुछ भी राजनीतिक अटकल लगाए लेकिन हकीकत यही है कि जेडीयू म

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के महागठबंधन में वापसी को लेकर किसी भी संभावना को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने खारिज किया है। त्यागी ने कहा है कि कोई कुछ भी राजनीतिक अटकल लगाए लेकिन हकीकत यही है कि जेडीयू महागठबंधन में नहीं लौटेगा। 

केसी त्यागी ने कहा है कि तेजस्वी यादव बेवजह नो एंट्री का बोर्ड उठाए घूम रहे हैं। हकीकत यह है कि जेडीयू की नजर में तेजस्वी रिजेक्टेड माल हैं। त्यागी ने कहा है कि तेजस्वी के ऊपर भ्रष्टाचार के जो गंभीर आरोप लगे उस पर उन्होंने आज तक कोई सफाई नहीं दी। जेडीयू ने तेजस्वी के भ्रष्टाचार के कारण ही महागठबंधन से किनारा किया। 

केसी त्यागी ने कहा है कि तेजस्वी के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। त्यागी ने कहा कि तेजस्वी जिस तरह का बयान दे रहे हैं वह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाले मुहावरे को चरितार्थ कर रहा है।