ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जेडीयू की बैठक के बाद एक्शन में पार्टी नेता, MLC रणविजय सिंह ने 7 निश्चय मुहिम शुरू करने का एलान किया

PATNA : JDU की दो दिनों तक चली बैठक के पार्टी के कई नेता तुरंत एक्शन में आ गये हैं. नीतीश कुमार के खास माने वाले विधान पार्षद रणविजय सिंह ने पूरे बिहार में सरकार की उपलब्धियां

जेडीयू की बैठक के बाद एक्शन में पार्टी नेता, MLC रणविजय सिंह ने 7 निश्चय मुहिम शुरू करने का एलान किया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : JDU की दो दिनों तक चली बैठक के पार्टी के कई नेता तुरंत एक्शन में आ गये हैं. नीतीश कुमार के खास माने वाले विधान पार्षद रणविजय सिंह ने पूरे बिहार में सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए सात निश्चय मुहिम शुरू करने का एलान कर दिया है. खरमास के बाद रणविजय सिंह की ये मुहिम शुरू होगी.


आरा से होगी शुरूआत
विधान पार्षद रणविजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरा के बडहरा से उनके मुहिम की शुरूआत होगी. लोगों को ये बताया जायेगा कि पिछले पंद्रह साल में नीतीश कुमार ने किस तरह बिहार की सूरत बदल दी है. उनकी सात निश्चय योजना ने बिहार के हर गांव-टोले को चमका दिया है. लेकिन कुछ लोगों ने भ्रम फैलाकर जेडीयू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है, इसका जवाब देना जरूरी है.


शुरू होगा सोशल मीडिया कैंपेन
जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा था कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अभियान चला कर सरकार का इमेज बिगाडा जा रहा है. एमएलसी रणविजय सिंह ने इसका जवाब देने के लिए सोशल मीडिया कैंपेन चलाने का एलान किया है. जेडीयू के एमएलसी रणविजय सिंह स्पेशल वार रूम तैयार करने जा रहे हैं. उनकी टीम सोशल मीडिया पर न सिर्फ नीतीश सरकार के कामकाज का प्रचार करेगी बल्कि भ्रामक प्रचार करने वालों को जवाब भी देगी.


नीतीश के सिपाहसलार मैदान में उतरे
रणविजय सिंह विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी छोडकर जेडीयू में शामिल हुए हैं. दरअसल नीतीश कुमार ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल कराने की पहल की थी. रणविजय सिंह के साथ आरजेडी के कई और विधान पार्षद जेडीयू में आये हैं. चुनाव बाद के माहौल में नीतीश कुमार पार्टी को नये रास्ते में ले जाने की कोशिश में लगे हैं. लिहाजा वे अपने खास लोगों को मैदान में उतारने में लग गये है. 

टैग्स