ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू, अरुणाचल पर बाहर चुप्पी... अंदर बनेगी रणनीति ?

PATNA : रविवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभा

JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू, अरुणाचल पर बाहर चुप्पी... अंदर बनेगी रणनीति ?
First Bihar
3 मिनट

PATNA : रविवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हैं. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह संगठन के महासचिव आरसीपी सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी, सांसद ललन सिंह, वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव समेत तमाम वह नेता बैठक में मौजूद हैं, जो राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में शामिल है. 


जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के ठीक पहले अरुणाचल में विधायकों के पाला बदल का मामला सियासत को गरमा आए हुए हैं. पार्टी के नेता बैठक में जाने से पहले इस मसले पर चुप्पी साधे नजर आएं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से जब इस बाबत सवाल हुआ तो उन्होंने बैठक में चर्चा करने की बात कही.  अब राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जनता दल यूनाइटेड अरुणाचल के मुद्दे समेत तमाम सियासी मामलों पर किस तरह की रणनीति बनाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है. 


नेशनल एक्सक्यूटिव की मीटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एजेंडा तय किया जाएगा. रविवार को सुबह 11:00 बजे से कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी और दोपहर बाद 2:30 बजे से राष्ट्रीय परिषद की इन दोनों बैठकों में कई प्रस्ताव लाए जाएंगे. इन प्रस्तावों को लेकर आज की बैठक में एजेंडा तय हो रहा है.


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुल 60 सदस्य शामिल होंगे जबकि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सदस्यों की संख्या तकरीबन ढाई सौ होगी. इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान कोई खुला अधिवेशन नहीं रखा गया है. पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के अलावे झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दादर एवं नागर हवेली, लक्ष्यदीप, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों से पार्टी के पदाधिकारी पटना पहुंच चुके हैं.

टैग्स