ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

JDU के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह का भीषण एक्सीडेंट, हादसे में गार्ड का टूटा हाथ, पूर्व मंत्री भी घायल

PATNA : नीतीश सरकार में उद्योग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके जेडीयू नेता जय कुमार सिंह का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. इस बड़े हादसे में पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को

JDU के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह का भीषण एक्सीडेंट, हादसे में गार्ड का टूटा हाथ, पूर्व मंत्री भी घायल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार में उद्योग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके जेडीयू नेता जय कुमार सिंह का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. इस बड़े हादसे में पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को काफी चोटें आई हैं. उनके गार्ड का हाथ टूट गया है. दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


बिहार सरकार के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नेता जय कुमार सिंह की गाड़ी का एक्सीडेंट रोहतास जिले के दावथ प्रखंड में हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक दावथ प्रखंड के मालियाबाग में यह घटना हुई है. इस हादसे में जेडीयू के नेता को काफी गंभीर चोट लगी है. जानकारी मिली है कि उनके गार्ड को सबसे ज्यादा चोट लगी है. गार्ड का हाथ भी टूट गया है. ड्राइवर को भी चोट लगने की बात सामने आ रही है. हालांकि इस घटना में इन सब की जान बाल-बाल बची.


जनता दल यूनाटेड के युवा नेता ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह अपने क्षेत्र में निकले हुए थे. इस दौरान उनकी गाड़ी में किसी दूसरी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पूर्व मंत्री की गाड़ी अनियंत्रित हो गई. बताया जा रहा है कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. फिलहाल जय कुमार सिंह और उनके गार्ड का इलाज भोजपुर जिले के आरा शहर में कराया जा रहा है.  सूत्रों के मुताबिक रोहतास जिले में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी पूर्व मंत्री और घायल गार्ड को आरा के जानेमाने डॉक्टर कन्हैया सिंह के यहां भर्ती कराया गया. जहां दोनों का इलाज और एक्स-रे कराया गया. 


इस घटना के बाद पूर्व मंत्री ने बताया कि "सड़क दुर्घटना में मेरी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. जिसमें मुझे सर पर चोट आई है और अभी कुशलतापूर्वक हूँ. हमारे अंगरक्षक चोटिल हो गए, जिस में उनका हाथ टूट गया, जो दु:खद है.  जब तक पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो जाता, जब तक किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल नहीं हो सकता."

टैग्स