ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

JDU के दो दर्जन विधायक RJD में आने को बेकरार, MLA गुलाब यादव ने किया दावा, कहा- अपना घर संभालें नीतीश

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के विधायक गुलाब यादव ने आरजेडी में टूट की खबरों को जेडीयू और बीजेपी के पैसे पर फैलाया गया अफवाह करार दिया है. लालू फैमिली के करीबी विधायक गुलाब यादव

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के विधायक गुलाब यादव ने आरजेडी में टूट की खबरों को जेडीयू और बीजेपी के पैसे पर फैलाया गया अफवाह करार दिया है. लालू फैमिली के करीबी विधायक गुलाब यादव ने कहा है कि जेडीयू के दो दर्जन विधायक राष्ट्रीय जनता दल में आने को बेकरार हैं. नीतीश कुमार अपना घर संभाल लें, वही उनकी उपलब्धि होगी.


झंझारपुर से आरजेडी विधायक गुलाब यादव ने कहा कि बिहार में इस बार सत्ता परिवर्तन होना तय है. ये बात जेडीयू और बीजेपी के विधायक भी समझ रहे हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव के पास दो दर्जन से ज्यादा जेडीयू विधायकों का आवेदन पहुंच चुका है. हालांकि आरजेडी ने तय किया है कि सोंच विचार कर ही किसी को पार्टी में शामिल कराने का फैसला लिया जायेगा.


विधायक ने आरजेडी में टूट की खबरों को जेडीयू-बीजेपी द्वारा प्रायोजित अफवाह करार दिया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार में दम है तो वे आरजेडी में टूट करा कर दिखायें. उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के बल पर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है लेकिन वो भी फेल हो गया है. सरकारी तंत्र का भी दूरूपयोग किया जा रहा है. लेकिन इससे आरजेडी का कुछ नहीं बिगड़ने वाला है.

टैग्स