ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के JD वीमेंस कॉलेज में बुर्का पहनने पर बैन, रुल तोड़ने पर लगेगा 250 रु. का फाइन

PATNA: राजधानी पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज प्रबंधन ने नया फरमान जारी किया है. नये नियम के मुताबिक कॉलेज में बुर्का पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है. शनिवार को छोड़कर सभी छात्राओं को

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज प्रबंधन ने नया फरमान जारी किया है. नये नियम के मुताबिक कॉलेज में बुर्का पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है. शनिवार को छोड़कर सभी छात्राओं को निर्धारित ड्रेस कोड में ही कॉलेज आना है. नियम के मुताबिक कॉलेज परिसर और क्लास रूम में बुर्का वर्जित है.


छात्राएं अगर नये रूल्स को तोड़ती हैं तो उन्हें 250 रुपये का फाइन देना पड़ेगा. कॉलेज प्रशासन के नये नियमों का कई छात्राओं ने विरोध किया है. आपत्ति जताते हुए कई स्टूडेंट्स ने कहा है कि बुर्के से कॉलेज को क्या दिक्कत हो सकती है. 


नये नियम पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय ने कहा कि यह घोषणा नये सेशन के ओरिएंटेशन के समय ही की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि छात्राओं में एकरूपता लाने के लिए ये नियम लाया गया है. उन्होंने कहा कि छात्राएं बुर्का पहनकर आ सकती हैं, लेकिन कैंपस में एंट्री लेते ही उन्हें बुर्का उतारना पड़ेगा. प्राचार्या ने बताया कि शनिवार के दिन छात्राएं अन्य ड्रेस पहन सकती हैं लेकिन सोमवार से शुक्रवार तक उन्हें ड्रेस कोड में ही आना पड़ेगा.


टैग्स