ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जनता दरबार से गायब आनंद किशोर पर गरम हो गये सीएम नीतीश, कहा.. तुरंत बुलाओ उसे

PATNA : मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 'जनता के दरबार में मुख्‍यमंत्री' कार्यक्रम में लोगों की समस्‍याएं सुन रहे. कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोग अपनी समस्या

जनता दरबार से गायब आनंद किशोर पर गरम हो गये सीएम नीतीश, कहा.. तुरंत बुलाओ उसे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 'जनता के दरबार में मुख्‍यमंत्री' कार्यक्रम में लोगों की समस्‍याएं सुन रहे. कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोग अपनी समस्याएं सुना रहे हैं. आज शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वित्त और श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई हो रही है. ज्यादातर मामले शिक्षा विभाग से जुड़े आ रहे हैं.


इस दौरान स्कूल से मूल प्रमाण पत्र न मिलने से जुड़ा एक मामला सामने आया. अभी महिला अपनी समस्या बता ही रही थी कि नीतीश कुमार ने अधिकारियों से पूछ लिया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति वाले को नहीं बुलाया है क्या. दिख नहीं रहा. चेयरमैन क्यों नहीं आया, उसको बुलाइए और यहां बैठाइए. अधिकारियों ने बताया कि पत्र दिया गया था, उनकी जगह सचिव आये हैं.


दरअसल, आज शिक्षा विभाग से जुड़े मामले अधिक आ रहे हैं. उनकी समस्याएं सुनने के लिए बिहार शिक्षा समिति के सचिव अनूप कुमार सिन्हा तो आये थे पर चेयरमैन आनंद किशोर नहीं पहुंचे थे. इसलिए नीतीश कुमार गुस्सा हो गये, और उन्हें तुरंत बुलाने का निर्देश दिया. आम तौर पर मुख्यमंत्री शिकायतों का निपटारा करने के लिए फरियादी की समस्या सुनने के बाद उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज देते हैं. लेकिन आज देखा गया है कि अधिकारियों को बुलाकर ही सामूहिक रुप से उन्हें निर्देशित कर रहे हैं. 


इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतों को लेकर भी सख्त हुए. सरकारी भवन बनने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र निजी जगह पर चलने पर सीएम ने फोन कर सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाई.


आम तौर पर मुख्यमंत्री शिकायतों का निपटारा करने के लिए फरियादी की समस्या सुनने के बाद उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज देते हैं. लेकिन आज देखा गया है कि अधिकारियों को बुलाकर ही सामूहिक रुप से उन्हें निर्देशित कर रहे हैं.


टैग्स