ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले पर बोले मांझी, सीएम नीतीश स्थगित करें जनता दरबार

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आधा दर्जन फरियादी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसको लेकर हड़कंप मच गया है. जनता दरबार में कोरोना की खबर फैलते ही सीएम नीतीश भी

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले पर बोले मांझी, सीएम नीतीश स्थगित करें जनता दरबार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आधा दर्जन फरियादी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसको लेकर हड़कंप मच गया है. जनता दरबार में कोरोना की खबर फैलते ही सीएम नीतीश भी अपनी कुर्सी से खड़े हो गये और खड़े-खड़े ही फरियादियों की शिकायत सुनने लगे. अब इसको लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी एक ट्वीट किया है. उन्होंने जनता दरबार स्थगित करने की मांग की है.


उन्होंने लिखा है कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखा जाए,राज्यहित में यह कारगर फैसला होगा.


बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले पर बोले मांझी, सीएम नीतीश स्थगित करें जनता दरबार


दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है इसी दौरान आज 6 फरियादियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई फरियादियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनता दरबार कार्यक्रम हुआ की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं.


उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले में भी खराश देखने को मिली है. जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री बार-बार गले में खराश की शिकायत कर रहे थे और उन्होंने अपने स्टाफ से गर्म पानी पिलाने के लिए भी कहा. मुख्यमंत्री खुद यह कहते नजर आए की गर्म पानी पिलाईए गले में दिक्कत है. पानी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत चाय भी मंगाई. मुख्यमंत्री के गले में जो परेशानी थी उसे जनता दरबार के लाइव के दौरान देखा जा सकता था.