ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

जनता दरबार में अधिकारी की लापरवाही देख भड़के नीतीश, पास बुलाकार पूछा- इ क्या लिखे हैं जी.. 2031 आ गया है क्या?

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में आम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। आज के जनता दरबार में राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर सीएम के पास पहुंचे हैं। लोगो

जनता दरबार में अधिकारी की लापरवाही देख भड़के नीतीश, पास बुलाकार पूछा- इ क्या लिखे हैं जी.. 2031 आ गया है क्या?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में आम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। आज के जनता दरबार में राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर सीएम के पास पहुंचे हैं। लोगों की शिकायत को सुनने के बाद सीएम संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दे रहे हैं। इसी बीच जनता दरबार में मौजूद एक अधिकारी की लापरवाही पर सीएम भड़क गए और बुलाकर फटकार लगाया।


दरअसल, जनता दरबार में सीएम लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री के पास किसी तरह का कोई कागज एक अधिकारी ने लाकर दिया। सीएम उसे पढ़ ही रहे थे कि उस कागज पर लिखी तारिख पर उनकी नजर पड़ गई। जिसके बाद सीएम ने उस अधिकारी को फिर से बुलाया और उससे पूछा कि इ क्या लिखे हैं.. 2031 आ गया है क्या? 2031 कैसे लिख दिए हैं।


सीएम के पूछने पर पास खड़े फोन लगाने वाले अधिकारी ने उस अधिकारी को इशारों में कुछ समझाया.. जिसके बाद सीएम बोले कि 21 को 31 लिख दिए हैं। इसके बाद उस अधिकारी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि, “सर टाइपिंग मिस्टेक हो गया है”। सीएम बोले, “ देखिए इसको.. 21 की जगह 31 लिख दिए हैं... 21 न होगा”। इसके बाद किसी तरह से अधिकारी ने बात को संभाल लिया।