ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

जननायक कर्पूरी ठाकुर को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, कोरोना की वजह से सादे समारोह में मनाई जा रही है जयंती

PATNA : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सादे समारोह मे

जननायक कर्पूरी ठाकुर को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, कोरोना की वजह से सादे समारोह में मनाई जा रही है जयंती
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सादे समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी मौजूद थे.


बिहार में कोरोना को लेकर कई तरह के प्रतिबंध हैं. इसलिए मुख्यमंत्री ने अपने आवास में ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. आम दिनों में कर्पूरी ठाकुर की जयंती को बड़े तामझाम के साथ मनाया जाता था. नीतीश कुमार कर्पूरी जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होते रहे हैं. कर्पूरी ठाकुर के गांव और म्यूजियम भी मुख्यमंत्री जाते रहे हैं लेकिन इस बार कोरोना के कारण सारे कार्यक्रम स्थगित हैं.


बताते चलें कि कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरीके से स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले दिनों नीतीश कुमार की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी कोरोना निगेटिव होने के बाद सीएम नीतीश कुमार सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि दी थी.



टैग्स