ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, बिहार के रहने वाले शख्स की मौत, एक पुलिसकर्मी भी शहीद

PATNA : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी निर्दोषों को निशाना बना रहे रहे हैं. कुलगाम के नेहामा इलाके में आतंकियों ने हमला किया है. इस हमले में बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, बिहार के रहने वाले शख्स की मौत, एक पुलिसकर्मी भी शहीद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी निर्दोषों को निशाना बना रहे रहे हैं. कुलगाम के नेहामा इलाके में आतंकियों ने हमला किया है. इस हमले में बिहार के एक व्यक्ति की  मौत हो गई है. एक अन्य घटना में पुलिसकर्मी के भी शहीद होने की सूचना मिली  है. ये दोनों ही हमले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुए है. 


बिहार के रहने वाले व्यक्ति की पहचान शंकर चौधरी (35) के रूप में हुई है जो वहां पर मजदूरी करता था. शंकर चौधरी मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले में प्रीत विहार गांव का रहने वाला था. कुलगाम के डीएच पोरा इलाके के निहामा में स्थित एक ईंट भट्टे में काम करते थे.


जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 6 बजकर 5 मिनट पर आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की. गोली लगने से घायल बंटू शर्मा को अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.


सुरक्षाकर्मी हमलावर आतंकी की तलाश में जुटे थे तभी रात करीब 8:50 में एक और हमले की खबर आई. आतंकियों ने इस बार गैर स्थानीय मजदूर को निशाना बनाया और मजदूर की हत्या कर दी. हाल ही में आतंकियों ने श्रीनगर में 25 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर अरशद अहमद मीर की हत्या की थी. 


गौरतलब है कि बैखलाहट के चलते आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. वह हिट एंड रन के साथ-साथ ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. ताकि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया सकें.


इतना ही नहीं ऐसी घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को ज़्यादा बड़ा धक्का न लगे.

टैग्स