ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जल्द लगाएं वाहनों में फास्टैग, नहीं तो 15 फरवरी से देना होगा दोगुना टैक्स

PATNA : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर बाईपास स्थित पटना बख्तियारपुर टोल प्लाजा से हर दिन गुजरने वाले वाहनों में फास्टैग कार्ड लगाने की गति बेहद धीमी है. 1 जनवरी से अभी तक 50% वाहनों में ही

जल्द लगाएं वाहनों में फास्टैग, नहीं तो 15 फरवरी से देना होगा दोगुना टैक्स
Anamika
2 मिनट

PATNA :  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर बाईपास स्थित पटना बख्तियारपुर टोल प्लाजा से हर दिन गुजरने वाले वाहनों में फास्टैग कार्ड लगाने की गति बेहद धीमी है. 1 जनवरी से अभी तक 50% वाहनों में ही फास्टैग लगाए गए हैं. लगभग 50% बालों में फास्टैग कार्ड नहीं है.

 यह जानकारी गुरुवार को टोल प्लाजा कंपनी के महाप्रबंधक दी. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से टोल के सभी 12 लेन कैशलेस हो जाएंगे. इसके बाद बिना फास्ट कार्ड लगे वाहन लेकर लेन में प्रवेश करने वाले चालक को दोगुना टोल टैक्स देना होगा, इसके बाद ही वह पार कर सकेंगे .

उन्होंने बताया कि भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार टोल प्लाजा पर तैयारी पूरी कर ली गई है. 15 फरवरी से सभी लेन कैशलेस कर दिए जाने का निर्देश प्राप्त है. वाहन मालिकों और चालकों को फास्टैग कार्ड लगाने के लिए जगह-जगह होर्डिंग व बैनर लगाकर जागरुक किया जा रहा है. एक दिन में इस टोल से लगभग 22 हजार वाहनों की आवाजाही होती है. इसमें से लगभग ग्यारह हजार वाहनों में ही कार्ड लगे है. कैश टोल लेने के लिए कई लेन को अभी खोल कर रखा गया है, लेकिन 15 फरवरी के बाद से सभी को कैशलेस कर  दिया जाएगा.