ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

5 दर्जन से ज्यादा इंजीनियरों पर एक्शन की तैयारी, बाढ़ जैसी आपदा में ड्यूटी में बरती लापरवाही

PATNA : बिहार भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है। उत्तर बिहार के कई जिले लगातार बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं लेकिन बाढ़ जैसी आपदा के बीच जल संसाधन विभाग के कई लापरवाह इंजीनियर अप

5 दर्जन से ज्यादा इंजीनियरों पर एक्शन की तैयारी, बाढ़ जैसी आपदा में ड्यूटी में बरती लापरवाही
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है। उत्तर बिहार के कई जिले लगातार बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं लेकिन बाढ़ जैसी आपदा के बीच जल संसाधन विभाग के कई लापरवाह इंजीनियर अपनी ड्यूटी में गायब गए हैं। ऐसे संवेदनशील मौके पर लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों के ऊपर अब एक्शन की तैयारी है।


जल संसाधन विभाग ने ऐसे 5 दर्जन से ज्यादा इंजीनियरों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इनके खिलाफ ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर एक्शन लिया जाएगा। विभाग में बाढ़ के दौरान सभी इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द कर दी थी और उन्हें अपने अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहने का आदेश दिया था। इसके बावजूद जल संसाधन विभाग को कई ऐसे इंजीनियरों के बारे में जानकारी मिली जो ड्यूटी से गायब नजर आए। जल संसाधन विभाग में 22 जुलाई से 11 अगस्त के बीच लगातार 20 दिनों तक मुख्य अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक का मोबाइल ट्रैकिंग कराया। इस ट्रैकिंग में अधीक्षण से लेकर कनीय अभियंता स्तर के 62 इंजीनियरों को अपनी ड्यूटी से गायब पाया गया। विभाग के स्तर से की जाने वाली रैकिंग में इसका खुलासा होने के बाद इन इंजीनियरों को शो कॉज किया गया। 41 इंजीनियरों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। 


कार्यस्थल से नदारद रहने वाले 62 इंजीनियरों से विभाग में जवाब तलब किया था। इनमें से 41 से इंजीनियरों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया है। इन पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं अन्य इंजीनियरों के ऊपर भी विभाग ने नजर टेढ़ी कर दी है।

टैग्स