ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में जल जमाव को लेकर 19 अक्टूबर को सीएम नीतीश फिर करेंगे बैठक, पटना के जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया

PATNA : राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 अक्टूबर को एक बार फिर से बैठक करेंगे। 19 अक्टूबर को CM पटना के जनप्रतिनिधियों के साथ इस बात पर चर्चा करेंगे की रा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 अक्टूबर को एक बार फिर से बैठक करेंगे। 19 अक्टूबर को CM पटना के जनप्रतिनिधियों के साथ इस बात पर चर्चा करेंगे की राजधानी क्षेत्र में होने वाले इस जलजमाव से कैसे निपटा जाए। सीएम नीतीश ने सोमवार को इस मामले पर हाई लेवल मीटिंग की थी, जिसके बाद कुछ छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई।


19 अक्टूबर को सीएम नीतीश ने जनप्रतिनिधियों की जो बैठक बुलाई है, उसमें शामिल होने वाले ज्यादातर सांसद और विधायक बीजेपी के हैं। आपको बता दें कि सोमवार को सीएम नीतीश की तरफ से बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग में पटना के सांसदों और विधायकों को नहीं बुलाया गया था, इसे लेकर बीजेपी के अंदर नाराजगी भी थी। बीजेपी विधायकों की नाराजगी को देखते हुए सीएम नीतीश ने अलग से जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाने की बात कही थी। 


बांकीपुर से बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा है कि मुख्यमंत्री की तरफ से 19 अक्टूबर को बुलाई गई बैठक के लिए उन्हें बुलावा मिला है। आपको बता दें कि पटना में जलजमाव के मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू के बीच तनातनी और बयानबाजी देखने को मिल चुकी है अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि 19 अक्टूबर को सीएम नीतीश की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में बीजेपी के सांसदों और विधायकों का क्या रुख रहता है।

टैग्स