ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जयमाला के दौरान हो गई दूल्हे और दुल्हन की लड़ाई, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

PATNA: शादी विवाह के सीजन में हाई वोल्टेज ड्रामा आम बात है। कभी लड़के पक्ष वाले रसगुल्ले कम हो जाने पर ड्रामा करते हैं तो कभी लड़की पक्ष के लोग दहेज़ मांगे जाने पर भड़क उठते हैं। लेकिन

जयमाला के दौरान हो गई दूल्हे और दुल्हन की लड़ाई, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा
First Bihar
2 मिनट

PATNA: शादी विवाह के सीजन में हाई वोल्टेज ड्रामा आम बात है। कभी लड़के पक्ष वाले रसगुल्ले कम हो जाने पर ड्रामा करते हैं तो कभी लड़की पक्ष के लोग दहेज़ मांगे जाने पर भड़क उठते हैं। लेकिन राजधानी पटना से एक मामला सामने आया है, जहां जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन ही आपस में झगड़ने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की शादी को अधूरा छोड़कर पुलिस थाने पहुंच गई।



मामला पटना के गर्दनीबाग में स्थित एक कम्युनिटी हॉल का है। मंगलवार को जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच झड़प हुई। हद तो तब हो गई जब ये मामला थाने पंहुचा। दरअसल जयमाला को पूरा किए बिना ही दुल्हन ससुराल जाने की बजाय बुधवार की सुबह गर्दनीबाग थाने पहुंच गई।



दुल्हन ने बताया कि ससुराल वाले जयमाला के बाद तिलक मांगने लगे। जब उसके परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो दूल्हा आक्रोशित हो गया। शादी की रस्में छोड़कर वह जयमाला के स्टेज से उतरकर चला गया। 



दुल्हन के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने दूल्हा पक्ष को भी थाने में बुलाया। अभी पुलिस उनसे बात ही कर रही थी कि दुल्हन दोबारा थाने पहुंच गई और कोई केस न करने की बात कही। हालांकि, दूल्हा पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि जयमाला के वक्त वे फोटो क्लिक कर रहे थे तो दुल्हन स्टेज से उतरकर चली गई। दोनों को समझा-बुझाकर शादी के लिए मनाया गया। 

टैग्स