ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

जालसाज को पकड़ने पटना आई हरियाणा के दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों की पिटाई, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : देश में आम लोगों की सुरक्षा की जानकारी पुलिस महकमे के हाथों में होती है। पुलिस प्रसाशन के कारण ही लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद बिहार की राजध

जालसाज को पकड़ने पटना आई हरियाणा के दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों की पिटाई, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश में आम लोगों की सुरक्षा की जानकारी पुलिस महकमे के हाथों में होती है। पुलिस प्रसाशन के कारण ही लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद बिहार की राजधनी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां हरियाणा के दरोगा समेत 6 पुलिस वालों की लोगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल,  एसके पुरी थाना क्षेत्र के अपार्टमेंट में हरियाणा पुलिस सुनील कुमार नाम के जालसाज को पकड़ने आई थी। इस दौरान सभी पुलिस वाले सादे कपड़ों में थे। पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया। तभी आरोपी अपहरण-अपहरण चिल्लाने लगा। लोगों को लगा कि उसका अपहरण हो रहा है। इसके बाद लोग पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगे।



वहीं, इस मारपीट के दौरान इनमें से 5 पुलिसकर्मी भाग गए। लोगों ने हरियाणा पुलिस के दरोगा विशाल सिंह को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर उसको बंधक बना लिया। इसके बाद इस घटना की सूचना एसके पुरी थाना और पाटलिपुत्र थाना की पुलिस को मिलीपुलिस को मिली। जिसके बाद दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 



बताया जा रहा है कि, एसके पुरी थाना क्षेत्र में हरियाणा की चरखी दादरी थाना की पुलिस को लोगों ने पीट दिया। लोगों ने चोर और किडनैपर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। लोगों की भीड़ बढ़ता देख हरियाणा पुलिस वहां से भाग गई। लेकिन, एक दरोगा वहीं रह गया। उसे लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद एसके पुरी थाना और पाटलिपुत्र थाना मौके पर पहुंची। दरोगा को लोगों से थाने ले आई।


आपको बताते चलें कि, जालसाज सुनील बिहार का रहने वाला है। सुनील आर्मी और पुलिस में भर्ती कराने के लिए लोगों से ठगी करता है। पैसा आने के बाद वह उस शहर को छोड़ कर गायब हो जाता था। सुनील ने हरियाणा में नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपए ठग चुका है। और पिछले कुछ महीनों से पटना में छिपकर रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया है।