ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

ISM पटना में खेल सप्ताह ‘पिनैकल 2025’ का शानदार समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

आईएसएम पटना में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव ‘पिनैकल 2025’ का समापन अवार्ड सेरेमनी के साथ हुआ। क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

बिहार
ISM का कार्यक्रम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (ISM) पटना में आयोजित 3 दिवसीय खेल सप्ताह ‘पिनैकल 2025’ के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम की इंटर कॉलेज एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं।


समापन अवसर पर आयोजित अवार्ड सेरेमनी में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट फाइनल में आईएसएम चैलेंजर्स अलुमनी ने हॉस्टल पैंथर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। शतरंज में आईएसएम के आशीष विजेता बने। कैरम में सोनू झा ने औरंगजेब को मात दी। वॉलीबॉल में आदर्श विकास विद्यालय ने यूएमबी स्कूल को हराया।


कबड्डी में लड़कों का खिताब सेंट जेवियर्स कॉलेज और लड़कियों का खिताब रेडिएंट स्कूल ने जीता। वहीं बैडमिंटन मुकाबले में सेंट कैरेंस स्कूल की ईशा और बी. एस. कॉलेज के अंकित विजेता बने।


इस बार के पिनैकल में क्रिकेट की 7 टीमें, वॉलीबॉल की 12 टीमें, कबड्डी की 7 टीमें, शतरंज के 18 प्रतिभागी और कैरम के 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आईएसएम के अलावा सेंट जेवियर्स, एमिटी यूनिवर्सिटी पटना, बी.एस. फार्मेसी कॉलेज, रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल, सेंट कैरेंस स्कूल, त्रिभुवन स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आईआईटी फाउंडेशन अकादमी, बीआईटी पटना, पटना विमेंस कॉलेज सहित कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


आईएसएम पटना के सहायक प्रोफेसर एवं कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के संयोजक रवि सिंह ने कहा कि “विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताएँ कड़ी और रोमांचक रहीं तथा श्रेष्ठ टीमें विजयी बनकर उभरीं।”समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

ISM पटना में खेल सप्ताह ‘पिनैकल 2025’ का शानदार समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

ISM पटना में खेल सप्ताह ‘पिनैकल 2025’ का शानदार समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित