ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पाकिस्तान में ISI की मेजर है सेना की जवान से खुफिया जानकारी लेने वाली महिला, 15 फर्जी फेसबुक आईडी बना सैनिकों को ले रही है झांसे में

PATNA : फेसबुक से भारतीय सेना के जवानों को फंसा कर उन से खुफिया जानकारी लेने वाली महिला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से जुड़ी है. आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो के अनुसार वह महिला पा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : फेसबुक से भारतीय सेना के जवानों को फंसा कर उन से खुफिया जानकारी लेने वाली महिला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से जुड़ी है. आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो के अनुसार वह महिला पाकिस्तान में मेजर रैंक की अधिकारी है. 


खबर के मुताबिक वह महिला भारतीय सैनिकों को फेसबुक के माध्यम से अपनी जाल में फंसाती है और फिर उनसे सेना से जुड़ी  गोपनीय रिपोर्ट लेती है. उस महिला ने फेसबुक पर 10 से 15 आइडी बना रखा है. सभी आइडी में अलग-अलग फोटो भी लगाया हुआ है. खबर के मुताबिक वे कई राज्यों में सैनिकों और अधिकारियों को अपनी खूबसूरती का दीवानी बना चुकी है. 


महिला पहले फेसबुक के माध्यम से सैनिकों व अधिकारियों को दोस्त बनाती है. धीरे-धीरे अपने विश्वास में लेती है और सैनिकों से परिचयपत्र समेत सेना से जुड़ी अन्य रिपोर्ट मांगती है. 

बताया जाता है कि सुरजीत से दोस्ती करने के दौरान वह महिला खुद को झारखंड की निवासी बतायी थी. महिला और सैनिक के बीच संपर्क उजागर होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गयी और सैनिक सुरजीत को सब एरिया मुख्यालय से तत्काल हटाया दिया गया. सुरजीत को लखनऊ बुलाया गया है और वहीं पर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जा रही है.