ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने सौंपा 1 करोड़ का चेक

Bihar News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में उन्हें सम्मानित किया।

Bihar News
ईशान किशन का सम्मान
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक सौंपा।


राजधानी पटना में आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान किशन ने विश्व कप में अपने दमदार खेल से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने ईशान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी भारतीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।


इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और वरिष्ठ अधिकारी दीपक कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह की तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए ईशान किशन की उपलब्धि पर गर्व जताया।


बिहार सरकार लगातार राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इससे पहले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की थी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता