ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

इस दिन से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, कैबिनेट की बैठक में सरकार ने लगाई मुहर

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के लिए सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र को लेकर सरकार ने हरी झंडी दे दी है। आगामी 22 से 26 जुलाई तक बिहा

इस दिन से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, कैबिनेट की बैठक में सरकार ने लगाई मुहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के लिए सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र को लेकर सरकार ने हरी झंडी दे दी है। आगामी 22 से 26 जुलाई तक बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चलेगा। सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी।


दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद लोकसभा का मानसून सत्र के बीच बिहार में भी मानसून सत्र का आगाज होगा। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान सरकार कई अहम विधेयकों को सदन के पटल पर रखेगी और दोनों सदनों से उन्हें पारित कराने की कोशिश करेगी। 


22 जुलाई को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही मानसून सत्र का आगाज हो जाएगा। सोमवार से शुरू होकर शुक्रवार तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अब विधानसभा सचिवालय जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी करेगा।


बता दें कि पिछले साल 10 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक मानसून सत्र आयोजित किया गया था। उस वक्त नीतीश कुमार आरजेडी के साथ थे और सत्ता में महागठबंधन की सरकार थी जबकि बीजेपी विपक्ष की भूमिका में थी। पांच दिनों तक चले सत्र के दौरान बीजेपी ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरा था। तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के बीच विवाद के अलावा शिक्षक नियुक्ति और डोमिसाइल नीति को लेकर सदन में काफी बवाल हुआ था।